- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी की 85वी जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि आज जिस तरह का आतंक फैला हुआ है हम सभी नेता जी को याद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेता जी की नीतियों पर चलकर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी और उससे लड़ेगी. कमजोर और वंचितों को नेता जी के विचारों और संघर्षों ने सत्ता तक पहुंचाया. जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का प्रेरणापुंज बताया और कहा कि नेताजी न्याय और बराबरी के पक्षधर थे. वह हर मजदूर, दलित, वंचित, शोषित की मुखर आवाज थे, उनके विचारों का प्रकाशपुंज हमेशा हमें आलोकित करता है. हम लोग अपना बूथ मजबूत करने में जुटे हुए हैं 2024 में भाजपा को हटाना है उपस्थित सपा नेताओं ने कहा कि महान व्यक्तित्व, सरल ह्रदय और जमीन से सदा जुड़े रहे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन. हम हमेशा नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे.इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम रामनाथ यादव डॉक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव यशपाल रावत राम सिंह जफर अमीन डक्कू मुन्नी लाल यादव मिर्जा कदीर बेग दूधनाथ मौर्य देवेंद्र भूषण निषाद राजेंद्र यादव सुरेंद्र निषाद दयाशंकर निषाद गिरीश यादव विश्वनाथ विश्वकर्मा जियाउल इस्लाम इनामुल्लाह खान शहाब अंसारी अखिलेश यादव हाजी शकील अंसारी राघवेंद्र तिवारी राजू रामजतन यादव अशोक यादव अशोक चौधरी रामहित यादव बिंदा देवी सुशीला भारती मैंना भाई नमिता सिंह रूबी खातून दूईजा देवी दिलशाद राईन महेंद्र निषाद शशिकांत दुबे शब्बीर कुरैशी पप्पू यादव राजाराम बेलदार रामजीत यादव रफीउल्लाह सलमानी कपिल मुनि यादव जनार्दन सिंह फौजी शमशेर शाही हीरालाल यादव घनश्याम राव रामाशंकर यादव धनंजय सिंह राजेश सिंह बृजनाथ मौर्य महेंद्र तिवारी अभिषेक पांडे संतोष यादव अनूप यादव गोली यादव विनोद विश्वकर्मा सीताराम गौड़ हरिकेश यादव राम अजोर मौर्य शकील शाही मनोज निषाद पुजारी यादव सोहराब खान संदीप यादव लालमोहन यादव भवनाथ यादव लालजी यादव अफसैन हैदर इम्तियाज चंद्रभान यादव इमरान खान सदानंद यादव अविनाश तिवारी छोटेलाल राजभर सत्य प्रकाश जायसवाल नारद यादव भृगुनाथ निषाद नौशाद भाई बी डी अंसारी आदि मौजूद रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)