- by Mohd. Saif Ali
- 2026-05-29 20:19:13
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पिपराइच को डिजिटल साक्षरता का मॉडल ब्लॉक बनाने पर जोर
पिपराइच, गोरखपुर।
डिजिटल सखी परियोजना, गोरखपुर के पिपराइच क्लस्टर द्वारा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रबन्धक श्री डी. सी. वर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. मणि भाई देसाई के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डिजिटल सखी ज्योति भाटिया एवं शीला देवी द्वारा सामूहिक प्रार्थना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन ज्वाइंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मिस गीता कौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री श्याम लाल (बीडीओ), श्री दशरथ भारती (एडीओ कृषि), मो. अशरफ अली अंसारी (एडीओ ग्रामीण विकास), श्री विनोद चौधरी (जेई, सिंचाई विभाग), मिस ज्योत्सना सिंह (युवा कल्याण विभाग), श्री संतोष कुमार (सांख्यिकी विभाग), श्री आनंद कुमार वर्मा (ग्राम्य विकास अधिकारी), श्री कन्हैया लाल गौतम (समाज कल्याण विभाग), श्री आशीष मोहन श्रीवास्तव (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), श्रीमती एकता पाण्डे (ग्राम पंचायत अधिकारी) एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
परियोजना प्रबन्धक श्री डी. सी. वर्मा ने डिजिटल सखी परियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल सखियों एवं प्रशासन के सहयोग से पिपराइच ब्लॉक को डिजिटल साक्षरता का मॉडल ब्लॉक बनाया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा किसान योजनाओं, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार अवसरों तथा सिंचाई विभाग द्वारा किसानों हेतु योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने डिजिटल सखियों के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डिजिटल सखी अंजनी विश्वकर्मा एवं मेनका देवी ने अपने फील्ड अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में समूह छायाचित्र लिया गया तथा बीडीओ पिपराइच को डिजिटल सखी आशा एवं सुनीता देवी द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 68 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)