स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पिपराईच पुलिस की कार्रवाई

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पिपराईच थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पिपराईच के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका गया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिन निषाद पुत्र किशोर निषाद, निवासी बालखुर्द थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना पिपराईच पर मुकदमा अपराध संख्या 187/26 धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल राजाराम, कांस्टेबल चंदन सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post