- by Amit Kumar Verma
- 2026-05-01 22:34:31
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
देवरिया। एसपी कार्यालय में तैनात दरोगा दिलीप कुमार पाण्डेय का फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार सामने आया है। न्याय की आस में एसपी ऑफिस पहुंचे विजय सिंह नाम के पीड़ित को दरोगा ने न सिर्फ बैरंग लौटा दिया, बल्कि गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी दी।
मामला गुरुवार का है। विजय सिंह अपनी शिकायत लेकर एसपी से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि एसपी ऑफिस में तैनात दरोगा दिलीप कुमार पाण्डेय ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। जब पीड़ित ने अपनी आपबीती लिखकर एसपी से मिलने की कोशिश की, तो दरोगा आगबूला हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा ने फटकार लगाते हुए कहा, "साले अभी खूब लतियाऊंगा"। इस दौरान पीड़ित का केवल एक ही सवाल था - "साहब, जब मुझे यहां न्याय नहीं मिलेगा तो हम कहां जाएंगे?"
एसपी से मिलकर रखी बात, मिला आश्वासन
काफी जद्दोजहद के बाद पीड़ित किसी तरह एसपी से मिलने में कामयाब हुआ। विजय सिंह ने एसपी के सामने दरोगा के दुर्व्यवहार की पूरी आपबीती बताई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया, जिसके बाद विजय सिंह घर लौटे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)