- by Amit Kumar Verma
- 2026-04-27 14:06:06
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर : स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक सुलभता से पहुंचाने के उद्देश्य से जंजीरपुर सचिवालय में 'गर्वित हॉस्पिटल' की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डॉक्टरों से परामर्श कर अपनी बीमारियों का इलाज कराया।
डॉ. कृतिका जायसवाल की नेक पहल जो लोग समयाभाव या अन्य कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, उन तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह कैंप लगाया गया। इस तरह की जागरूकता और कैंप का आयोजन डॉ. कृतिका जायसवाल की एक नेक पहल मानी जा रही है, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
इन बीमारियों की हुई जांच शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि कैंप में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कुल मरीज: 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्रमुख बीमारियां: मुख्य रूप से शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर (बीपी) और हीट स्ट्रोक के मरीज सामने आए।
महिला स्वास्थ्य: इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों की भी जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
जागरूकता फैलाना है मुख्य उद्देश्य आयोजकों ने बताया कि इस निशुल्क कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाना है। समय पर जांच होने से कई बड़ी बीमारियों को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस मौके पर स्वास्थ्य टीम के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से रामजीत यादव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अल्तमश नियाजी, डॉ. के. पांडे, सदर जिला युवा पंचायत के राजेश सिंह, राकेश कुमार, लकी, रिंकू और लवली आदि की सक्रिय भूमिका रही।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)