- by Varsha Rawat
- 2026-04-12 21:53:40
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
ग़ाज़ीपुर-14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती मनाया जाना है उसके पूर्व रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं अनुवांशिक संगठन सेवा भारती व एनमोओ के तत्वाधान में स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजन करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया गया।। जिसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के अलग-अलग बस्तियो और ग्राम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। और इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अहिरौली शिव मंदिर के पास, सेमरा अंबेडकर पार्क, बैरन पंचायत भवन, राजला प्राथमिक विद्यालय और धार नगर जफरपुर संत रविदास मंदिर के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें कुल 973 मरीजों को देखा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक आशीष राय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अंबेडकर जयंती के अवसर पर रविवार को स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजन करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में कुल पांच स्थानों पर स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें विभिन्न रोगों से संबंधित कुल 973 मरीज पहुंचे जिनका इलाज जांच एवं दवा दिया गया।
उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाकर आने वाले मरीजों का पहले रजिस्ट्रेशन किया गया और फिर उनके बताए हुए रोगों के अनुसार डॉक्टर ने उनकी जांच किया और उन्हें दवा उपलब्ध कराया। इस शिविर में आयुष्मान भारत योजना की टीम के द्वारा जिन लोगों का अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था उनके आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम जो तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम की जागरूकता के लिए चलाई जाती है उसके लिए भी जागरूक लोगों को किया गया।
टीबी मुक्त भारत को लेकर इन दिनों जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसके लिए भी कैंप में मौजूद डॉक्टर एवं उनकी टीम मौजूद रही जो टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनके कफ आदि का सैंपल को सुरक्षित करते हुए जांच के लिए भेजा।
कार्यक्रम में बीपीएम संजीव कुमार गुप्ता,डा तौसीफ अहमद, डा राकेश कुमार वर्मा, डा रिंकी, डा असगर अली , फार्मासिस्ट कबीर, निरंजन, जितेन्द्र, सीएचओ सपना रावत, सितमा यादव, सोनी स्टाफ नर्स डेजी, आशा सिंह, ममता, किरण लाल ए एन एम मनोरमा देवी, सुनिता केशरी, अर्चना बाला , प्रिती गुप्ता , रंजना एसटिएलएस कमलेश, सपोर्ट स्टाफ बबलु, पिंकी, इत्यादि मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)