स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मानवता की मिसाल: जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर महिला ने बचाई जान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विधिक सलाहकार समिति के सदस्य अधिवक्ता दयाराम सोनकर के परिवार में उस समय चिंता का माहौल बन गया, जब उनकी बहू की तबीयत बीती रात अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान संस्था के अनुरोध पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पुरानी सदस्य श्रीमती सोनी शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए आज फातिमा अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कदम से मरीज को समय पर उपचार मिल सका।

संस्था ने श्रीमती सोनी शुक्ला के इस मानवीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यालय में उनका सम्मान भी किया। साथ ही, आगामी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई है।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं और जरूरत के समय आगे आकर सहयोग करना ही सच्ची मानव सेवा है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post