स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

वाराणसी जोन की 13वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी(महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष- 2026

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


वाराणसी जोन की 13वीं अन्तर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का आयोजन दिनांक: 05.04.2026 को जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में आयोजन कराया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद गाजीपुर के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया, जिसमें प्रतिसार निरीक्षक, महिला निरीक्षक गीता राय व जनपदों के टीम प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर व खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़, चंदौली व भदोही की टीमों ने प्रतिभाग किया । किन्ही अपरिहार्य कारणों से जनपद वाराणसी, मिर्जापुर, मऊ तथा जौनपुर की टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं हो सकी। महिला वर्ग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में जनपद गाजीपुर व भदोही की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । कल दिनांक 06.04.2026 को प्रातः 07.00 बजे पुरुष वर्ग प्रतियोगिता सभी 06 जनपदों द्वारा खेला जायेगा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post