- by Sakshi Singh
- 2026-04-02 19:34:59
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस तथा बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए प्रयास करें। और उन्होंने कहा की बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण, विकास तथा सम्मान के साथ राष्ट्र गौरव को स्थापित करने के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सोच व सपनो को साकार करने के लिए भाजपा सदैव समर्पित रूप से काम कर रही है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने घरों पर दीपोत्सव व झंडा लगाने का आह्वान कर चित्र को सरल एप्प पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा सहित परिसर कि सफाई तथा जयन्ती दिवस अवसर पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का संदेश दिया।
कार्यशाला को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानूप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, शोभनाथ यादव, वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर, विनोद खरवार, ओमप्रकाश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुमित तिवारी,विष्णु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह,गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया उपस्थित रहे । संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पांडेय ने किया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)