- by Mahtab Alam
- 2026-03-20 15:33:45
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन सैदपुर के प्रतिष्ठित मीठा पानी रेस्टोरेंट पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमन प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें दर्जनों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और समर्थकों में खासा जोश देखने को मिला।
समाजसेवी अमन प्रताप सिंह ने कहा कि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रयासों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जिले में प्रभावी ढंग से लागू कराया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता शैलू सिंह, पवन सिंह दिलीप सोनकर, अभिषेक सिंह अमित सिंह, चंदन कुमार मौर्य , सुधीर पाटील , बिरजू सोनकर सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)