- by Mahtab Alam
- 2026-03-19 22:05:26
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
(गाजीपुर): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से ए.एन.एम. का दो दिवसीय 'हाई रिस्क प्रेग्नेंसी' (HRP) प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय के मार्गदर्शन और IIHMR दिल्ली के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम के लक्षणों की पहचान और प्रबंधन पर जोर दिया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. सरोज ने कहा कि समय रहते जोखिम की पहचान जच्चा-बच्चा की जान बचाने के लिए अनिवार्य है। प्रशिक्षण में डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. इकनूर और डॉ. विशाल यादव ने व्यावहारिक तरीके बताए। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह समेत क्षेत्र की कई ए.एन.एम. और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)