स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सीएचसी करंडा में 10:30 बजे तक प्रभारी की कुर्सी खाली: इमरजेंसी कक्ष पर लटका ताला, सीएमओ ने वेतन वाधित करने का दिए निर्देश

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल उस वक्त खुलकर सामने आ गई, जब सुबह साढ़े दस बजे तक सीएचसी प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार राव की कुर्सी खाली मिली। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर यह रही कि इमरजेंसी कक्ष पर ताला लटका हुआ था,यानी आपात स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल ही बंद। मीडिया टीम द्वारा मौके पर की गई पड़ताल में साफ हुआ कि तय समय के बावजूद न तो प्रभारी मौजूद थे, न ही इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं। अब जरा आप भी सोचिए आपात में युवा बुज़ुर्ग और महिलाएं कहा जाय, लेकिन जिम्मेदार अफसरों को कोई फिक्र नहीं।
मामला उजागर होते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए और प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही मानते हुए वेतन बाधित करने का निर्देश जारी किया। स्वास्थ्य विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष पर ताला लटका होगा, तो जनता भरोसा किस पर करेगी?
क्या यह महज़ लापरवाही है या सिस्टम की खुली मनमानी? जवाबदेही तय होगी या फिर मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा? जनता जवाब मांग रही है… और कार्रवाई भी।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post