- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
मोहम्मदाबा: जमानिया के लटिया ग्राम पंचायत में होने वाला लटिया महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम लोगों ने आदिलाबाद बखारीपुर दौलताबाद बरेजी परस टड़वा सहित विभिन्न गांव का दौड़ा कर लटिया महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया गया लटिया महोत्सव के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम श्रद्धेय थाईलैंड के राजकीय प्रांतीय गवर्नर अनिल शाक्य होंगे जो विश्व समुदाय के साथ मधुर संबंध बनाने में भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिकता पर अपनी बात रखेंगे
इस कार्यक्रम को लेकर के सम्राट अशोक क्लब ने गंभीरता पूर्वक विभिन्न गांव में दौड़ा कर रहे हैं
लोंगो से बातचीत करते हुए मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि लटिया महोत्सव सामाजिक समरसता एवं सांस्कृति विरासत का अनोखा संगम है इस कार्यक्रम में सम्राट अशोक महान के राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को चित्रित करने के साथ-साथ विश्व में शांति का संदेश देने वाले तथागत भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों की समरसता का वर्षा होगी भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में प्रासंगिक है हमें बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण हो सकता है अतः सभी लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंच करके लाभ लेने की आवश्यकता है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुशवाहा प्रमोद कुशवाहा राजेश यादव चंद्रभान राकेश यादव शिवकुमार सूर्यकांत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)