- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आज नगर के रौजा तिराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के आदेशानुसार और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को 'Deaf Logo' (डेफ लोगो) की पहचान कराना और मूक-बधिर चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा उपस्थित 25 मूक-बधिर वाहन चालकों के वाहनों के आगे और उनके हेलमेट के पीछे नीले रंग के 'Deaf Logo' का स्टिकर लगाया गया। इसके पश्चात, आम जनता को जागरूक करने के लिए एक बाइक रैली को रवाना किया गया। यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क पर चलते समय यदि किसी वाहन पर यह लोगो लगा है, तो इसका अर्थ है कि चालक सुनने में असमर्थ है। ऐसे में अन्य वाहन चालकों को उनके प्रति अधिक संवेदनशील रहना चाहिए और अनावश्यक हॉर्न बजाने के बजाय संकेतों का प्रयोग करना चाहिए।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)