स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर जिला कारागार में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए जिला सचिव अभिषेक सिंह और उनकी टीम के सदस्य

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला कारागार गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह और उनकी टीम को बंदियों के कल्याण हेतु किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि वर्ष 1938 में स्थापित उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लंबे समय से कारागारों में निरुद्ध बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सक्रिय है। गाजीपुर में जिला सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में समिति द्वारा बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए समय-समय पर विशेष कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं। जेल प्रशासन ने माना कि इन प्रयासों से बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिला है।

सम्मान समारोह के दौरान जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे के साथ जेलर शेषनाथ यादव और डिप्टी जेलर ने भी टीम के समर्पण की प्रशंसा की। अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि समिति आगे भी इसी प्रकार सामाजिक सुधार के कार्यों में अपना सहयोग जारी रखेगी।
इस अवसर पर समिति के प्रभाकर सिंह, सुजीत कुमार सिंह और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने जेल प्रशासन के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post