- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर,
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिश्रबाजार के कार्यालय परिसर में रविवार को देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व—का स्मरण कराता है।
वक्ताओं ने प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सच्चाई को समाज के सामने लाना पत्रकारों का महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पत्रकारों ने युवाओं से संविधान की मर्यादा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद पांडे, जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, प्रभाकर सिंह सुनील सिंह मोहन तिवारी विनीत कुमार दुबे मनोज सिंह रतन कुमार विक्की, अरुण तिवारी, शिवेश तिवारी भोलू, आसिफ अंसारी रिजवान अंसारी आदिलोग उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)