स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शंकरगढ़ में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र में नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बधाई दी।
इस कार्यक्रम में यमुनापार प्रयागराज के पूर्व जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल दास गुप्ता, मनोज केशरवानी, सत्य रंजन समद्दार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post