स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज का "इंटर हाउस एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025- 26" ( वार्षिक खेलकूद )का तीन दिवसीय आयोजन का हुआ आज शुभारंभ ।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ प्रयागराज में आज से 3 दिवसीय वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित  किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट  कर  किया गया।
इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी जी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अति आवश्यक है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आपसी भाईचारा और समाज को नेतृत्व प्रदान करने का एक शुरुआती अनुभव मिलता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजकल हमारे क्षेत्र व प्रदेश के  लड़के राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद में एक अच्छा स्थान प्राप्त करके हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन बच्चों में से ही कोई लड़का यहां से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर अपने क्षेत्र को अपने विद्यालय के और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा।
  विद्यालय  के वार्षिक खेल कूद के कार्यक्रम में सीनियर, जूनियर और प्राइमरी स्तर के बच्चों का खो खो, दौड़,कबड्डी,जलेबी रेस,बिस्कुट रेस,बैडमिंटन,कूद  आदि  विभिन्न तरह के खेल-कूद के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
               इस अवसर पर  विद्यालय के प्रसाशनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे, शिक्षक मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश ,इमरान अहमद, पंकज मिश्रा ,पंकज श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, दीपक केसरवानी, नरेश श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, राजेश गोस्वामी, धर्मराज कुशवाहा, बृजेश मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रीति सेन, वंदना शुक्ला, रीतू सुसारी,सिम्मी गुप्ता,रीना गोस्वामी, रेखा सिंह, मधु केसरवानी,ऊषा सिंह, सीमा सिंह, रूचि शुक्ला, निहारिका सेन, सोमवती विश्वकर्मा, अंजू गुप्ता, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post