स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ठण्ड से बचाव के लिए शंकरगढ़ मे अलाव की हुई व्यवस्था

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़ की इस पहल को लेकर नगर मे हो रही सराहना
शंकरगढ़  लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने आमजन के लिए बुधवार से  अलाव की व्यवस्था की. नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, टैक्सी  स्टैंड, बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलवाये गये हैं, ताकि राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके.  अधिशाषी अधिकारी की इस पहल व नगर पंचायत की ओर से रेलवे स्टेशन, राज भवन चौराहा,  सेन नगर चौराहा, पंखा टोला चौराहा, चिकान टोला, लाइन पार और ब्लॉक मोड़ के समीप अलाव की व्यवस्था की गयी है.  उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के दौरान लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गयी है. साथ ही संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि नियमित रूप से अलाव जलता रहे और लकड़ी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाय. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था से खासकर सुबह-शाम ठंड के समय काफी राहत मिलेगी."

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post