- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज एवं गणपति गेस्ट हाउस बहरिया ब्लाक प्रयागराज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पासी समाज के कुल गौरव महाराजा बिजली पासी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । साथ ही आमंत्रित अतिथियों कोअंग वस्त्र एवं महाराजा बिजली पासी का फोटोग्राफ भेंटकर सम्मानित किया गया। जयंती पर पासी समाज की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक स्थितियों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समाज के अग्रणी अतिथियों में विधायक डा. वाचस्पति, विधायक गीता पासी जी, पूर्व विधायक डा.जमुना प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय), श्री कन्हैया लाल, संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष बाबूलाल भंवरा के अलावा अपना दल के जिला अध्यक्ष भानु पटेल, विकास पासी, दिनेश पासी, राजेश कुमार पासी, डॉक्टर अभिनव, उत्तम प्रयागी, इंदौर से भंवरलाल पासी संतोष कुमार पासी आरपीएफ, महेश कुमार पासी, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद के अलावा अनेक गणमान्य भारी संख्या में उपस्थित रहे l
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)