- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
विनोद पाण्डेय सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष मनोनीत
गाज़ीपुर।
शनिवार को शहर के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की मौजूदगी में पत्रकारों के हित, मान-सम्मान और सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाण्डेय को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक अखिलानंद तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक पत्रकार के हितों की रक्षा करना है। पूर्वांचल प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि गाज़ीपुर से उनका पुराना रिश्ता रहा है और यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रहा है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाएंगे। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पत्रकारों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए संगठन के सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में वसीम रज़ा को महामंत्री, प्रदीप शर्मा “मोनू” को सहसचिव, शिवेश कुमार पाण्डेय, पंकज एवं अनिल कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस मौके पर पत्रकार अजय राय बब्लू, कमलदेव राय, विनीत दुबे, महताब आलम, अकरार खां, अनिल कुमार, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, प्रभाकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)