- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर/पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार को भूमाफिया कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ की 105 करोड़ की 10 संपत्तियों को जब्त कर लिया। जो संपत्तियां जब्त की गई है। उनमें से जमीन, मकान, आईटीआई कॉलेज, हॉस्टल, मैरिज हाउस, गेस्ट हाउस और जमीन शामिल है हॉस्टल में रहनेवालो को खाली करने के लिए 3 नवंबर तक का समय दिया है। 2012 तक फौज में नौकरी करने वाले एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर अहिरवाती टोला निवासी कमलेश यादव और कुसमी बाजार में जूता चप्पल की ।दुकान चलाने वाले कुसमी बाजार निवासी दीनानाथ प्रजापति पुत्र मोहन ने जालसाजी कर जमीन के धंधे से 11 साल में अरबो की संपत्ति बनाई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने जप्त किया है इन संपत्तियों में नंदा नगर में स्थित दुकान तथा मोतीपुर में स्थित मकान शामिल हैं दुकान और मकान में रहने वाले किराएदारों को खाली करने के लिए और शनिवार दोपहर तक का समय दिया गया है कमलेश और दीनानाथ की लखनऊ तथा बाराबंकी की संपत्ति का आकलन करने की एक टीम लखनऊ जाएगी पिछले दिनों इसको लेकर वहां के डीएम को चिट्ठी लिखी गई थी रिपोर्ट तैयार कर कर उसकी भी व्यक्ति की तैयारी है एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि माफिया की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति की जपती की कार्रवाई जारी रहेगी।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)