- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा, गोरखपुर में मंगलवार को भारत के प्रथम गृहमंत्री,"लौह पुरुष" सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) कुमुद त्रिपाठी द्वारा सरस्वती प्रतिमा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया । तत्पश्चात् अपने उद्बोधन में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि "सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के महान् शिल्पकार थे जिन्होंने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त एवं सुदृढ़ भारत की नींव रखी ।" कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकिता मद्धेशिया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अमित गोयल के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. करुणेश त्रिपाठी, डॉ. महंथ यादव, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. रजनी गुप्ता, श्रीमती ममता गौतम, मनीषा उपासना, नूपुर शुक्ला, अंकिता सिंह, प्रज्ञा, पायल भारती, चाँदनी, अलीशा, अंशिका यादव, प्रिया, शुभम आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)