स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

महज 48 घंटे के भीतर साइबर सेल ने लौटाए ठगे गए 77 हजार रुपये

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर 

 महज 48 घंटे के भीतर साइबर सेल ने लौटाए ठगे गए 77 हजार रुपये

गाजीपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपदीय साइबर सेल और थाना शादियाबाद की संयुक्त टीम ने मात्र 48 घंटे के भीतर एक पीड़ित की गुम हुई रकम वापस कराकर मिसाल पेश की है।ग्राम भदौरा, घिनहा निवासी सोनू मौर्या के साथ 30 अगस्त 2025 को यूपीआई के माध्यम से 77,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर साइबर सेल व थाना शादियाबाद की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और तकनीकी जांच शुरू की।टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंकिंग चैनल और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से ठगी की पूरी धनराशि सुरक्षित कराई और 48 घंटे के भीतर ही पीड़ित के खाते में वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित सोनू मौर्या ने गाजीपुर साइबर सेल और थाना शादियाबाद पुलिस का आभार जताया

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post