स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

करछना के बसही नारायणपुर में कचरे का अंबार, नालियों में गंदगी दुर्गन्ध से ग्रामीणों का जीना मुहाल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज,,करछना के बसही नारायणपुर में कचरे का अंबार, नालियों में गंदगी दुर्गन्ध से ग्रामीणों का जीना मुहाल

ग्राम प्रधान और सफाई कर्मियों की लापरवाही पर भड़के लोग, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा 

करछना/प्रयागराज। करछना ब्लॉक के ग्राम सभा बसही नरायणपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव की गलियों और नालियों में गंदगी, कीचड़ और कचरे का अंबार लगा है। जगह-जगह पानी भरने से दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है। नालों में घास और गाद जम गई है, जिसके चलते पानी की निकासी बंद हो गई। अब मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो गई है। गांव के लोग आरोप लगा रहे हैं कि ग्राम प्रधान और तैनात सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल सरकार की ओर से ग्राम पंचायत को सफाई के लिए लाखों रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हो रहा। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सफाई के नाम पर मिलने वाला सरकारी पैसा कहां खर्च किया जा रहा है। ग्रामीण रामसेवक, हरिदास और कमला देवी का कहना है कि "गांव में गंदगी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। चारों तरफ मच्छर और दुर्गंध फैली हुई है। सफाई कर्मी महीने में एक बार भी नहीं आते। ग्राम प्रधान सिर्फ चुनाव के समय ही दिखते हैं, अब गांव की हालत खराब होने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।" ग्रामीणों की नाराजगी अब तेजी से बढ़ रही है। लोग खुलेआम ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। ग्राम पंचायत बसही नरायणपुर की बिगड़ती हालत अब सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं रही, बल्कि यह सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर जब सरकार गांवों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो फिर जमीनी हकीकत इतनी भयावह क्यों है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post