स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शंकरगढ़ मे संचालित अवैध आरो प्लांट पर कब पड़ेगी प्रशासन की नजर

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़ मे संचालित अवैध आरो प्लांट पर कब पड़ेगी प्रशासन की नजर 

रिपोर्ट, मनीष सुसारी जोनल ब्यूरो चीफ प्रयागराज

पानी की शुद्धता के नाम पर ग्राहकों से की जा रही ठगी --सूत्र

प्रयागराज, शंकरगढ़,, नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ आरो वाटर ने अपना विशेष स्थान बना लिया है। शादियों, पार्टियों, में भी जमकर आरो पानी की बुकिंग हो रही है। शुद्ध जल के नाम पर संचालक ग्राहंकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दर्जनों की संख्या में चल रहे आरो प्लांट बीमारियां फैलाने का काम कर रहे हैं। आरो प्लांट के किसी संचालक के पास लाइसेंस नहीं है जब की नियम यह है कि आरो पानी की बोतल मे लाइसेंस नम्बर सहित मैन्युफैक्चरिंग डेट सहित अंकित होने का प्रावधान है जो कि जनहित मे जरूरी भी है फिर भी फर्जी तरीके व धड़ल्ले से वाटर प्लांट का काम चल रहा है। संचालक मैजिक, ई रिक्शा पर हजार से पांच सौ लीटर की टंकी लादकर घुम रहे हैं। डब्बा में पलटी कर आरो का पानी बेचा जा रहा है।

आरो के नाम पर संचालक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। पानी बिक्री को लेकर इतनी सक्रियता बढ़ गई है कि लोग घर-घर जाकर पानी बेच रहे हैं। पानी बोतल व थर्मस में सिर्फ फर्म का नाम लिखा होता है। पानी कब का तैयार है व उपयोग करने की तिथि कब तक है यह अंकित नहीं होता है।नगर वासियो का कहना है खाद्य विभाग द्वारा शंकरगढ़ मे संचालित हो रहे अवैध आरो प्लांट की जाँच होनी चाहिए लेकिन विडंबना ही है कि मनमाने ढंग से आरो का पानी मार्केट में बेचा जा रहा है

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post