स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मुंबई शहर में 400 किलो विस्फोटक से कई धमाके करने की धमकी मिली है

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


S I NEWS !! मुंबई शहर में 400 किलो विस्फोटक से कई धमाके करने की धमकी मिली है.मुंबई पुलिस ने बताया है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल व्हाट्सएप अकाउंट पर यह धमकी दी गई है.धमकी में दावा किया गया है कि शहर में 34 गाड़ियों में 'ह्यूमन बम' लगाए गए हैं और धमाके से पूरा मुंबई हिल जाएगा. 'लश्कर-ए-जिहादी' नाम के संगठन ने दावा किया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं. धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया है कि धमाके में 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा. मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है...

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post