- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
₹500 के लिए मौत की छलांग! शर्त पूरी करने के लिए यमुना में कूद गया जुनैद, उकसाने वाले दोस्त फरार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दोस्तों की लगाई गई मामूली सी शर्त में एक युवक नदी में बह गया. शर्त यह थी कि जो यमुना पार करेगा उसे 500 रुपये इनाम में मिलेंगे. इस बात पर जोश में आए एक युवक ने खुद को लहरों के हवाले कर दिया. बात सिर्फ 500 रुपये और पार्टी की थी, लेकिन दांव युवक की जान पर लग गया. जिसका लाइव वीडियो सामने आया है. 24 घंटे से उसकी तलाश चल रही है.
दरअसल, हथनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से यमुना उफान पर है. इसी बीच बागपत के निवाड़ा गांव का युवक जुनैद दोस्तों की शर्त पूरी करने के लिए लहरों से भिड़ गया. चश्मदीद ने बताया कि शर्त लगी थी, कि जो भी यमुना पार करेगा उसे जीत के 500 रुपये मिलेंगे. इस पर जुनैद ने नदी में मौत की छलांग लगा दी.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)