स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाज़ीपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय प्रकाश दूबे के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाज़ीपुर। जिले के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति विजय प्रकाश दूबे के जन्मदिन पर मंगलवार को बधाइयों की झड़ी लग गई। सुबह से ही उनके आवास पर शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

शादियाबाद क्षेत्र के सरायगोकुल गांव के मूल निवासी श्री दूबे ने अपनी मेहनत और लगन से गाज़ीपुर ही नहीं बल्कि तमिलनाडु तक व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर जिले और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग उन्हें शुभकामनाएँ देने पहुँचे।

लोगों ने कहा कि विजय प्रकाश दूबे गरीबों की मदद, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा अग्रणी रहते हैं। उनका सहज और सरल स्वभाव उन्हें आम से लेकर खास तक सबका प्रिय बनाता है।

अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री दूबे ने अनन्या सेवा ट्रस्ट, युवा शक्ति क्रांति सेना और अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से विशाल भंडारे का आयोजन कराया।

शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें "गाज़ीपुर का गौरव" बताते हुए कहा कि उनकी सेवाभावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

 

#गाज़ीपुर #समाजसेवा #विजयप्रकाशदूबे #गाज़ीपुरकागौरव #उद्योगपति #जन्मदिन #सोशलवर्क #सामाजिकउत्थान #अनन्यासेवाट्रस्ट #युवाशक्तिक्रांतिसेना

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post