स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाज़ीपुर में मानवता की मिसाल : मां कवलपति हॉस्पिटल में दिव्यांग मरीज का नि:शुल्क इलाज

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


मां कवलपति हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गाज़ीपुर ने एक बार फिर मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. बीती सिंह ने 25 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक अमन कुमार, पुत्र दामोदर सिंह यादव, निवासी बासुचक (बिहार) का इलाज पूर्णतः नि:शुल्क करने का निर्णय लिया है।

बक्सर जिले में शिक्षक पद पर कार्यरत अमन कुमार अचानक बीमार पड़ गए थे। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने के बावजूद जब लाभ नहीं हुआ, तो परिजनों ने उन्हें गाज़ीपुर के मां कवलपति हॉस्पिटल, शास्त्री नगर में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज यहीं जारी है।

डॉ. बीती सिंह ने कहा— “दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी सहायता के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए। यही असली मानवता और सेवा है।”

अमन कुमार के पिता दामोदर सिंह यादव ने बताया कि पहले भी उनके बेटे का इलाज इसी हॉस्पिटल में नि:शुल्क हुआ था और अब भी डॉ. बीती सिंह सेवा भाव से उपचार कर रहे हैं।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post