- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर।
मुख्तार अंसारी का करीबी रेयाज अंसारी गिरफ्तार।
बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष है रेयाज अंसारी।
कासिमाबाद पुलिस ने रेयाज अंसारी को किया गिरफ्तार।
रेयाज पर दर्ज है गैंगस्टर समेत कई आपराधिक केस।
एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहाँ मुख्तार अंसारी के करीबी रेयाज अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रेयाज अंसारी गाजीपुर की बहादुरगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष है।कासिमाबाद पुलिस ने रेयाज अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।रेयाज अंसारीपर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज है।मुख्तार अंसारी के करीबी रहे रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी निखत परवीन पर फर्जीवाड़ा,धोखाधड़ी लोगों की जमीने हड़पने और जन से मारने की धमकी देने के केस दर्ज है।पूर्व में भी रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।रेयाज अंसारी और उसकी पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।पुलिस ने रेयाज को गैंगस्टर केस में गिरफ्तार किया है।
बाईट-अनुभव राजर्षि,सीओ कासिमाबाद।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)