- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। शहर में नवरात्रि की रौनक बढ़ाने के लिए रंगताली गरबा-डांडिया महोत्सव की शुरुआत आज 1 सितंबर से हो गई है। यह वर्कशॉप 25 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव का आयोजन Xtreme डांस एकेडमी कर रही है, जबकि इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी ब्राइट इवेंट्स संभाल रहा है।
इस महोत्सव के अंतर्गत वर्कशॉप, डांस, म्यूजिक, गेम्स और फूड स्टॉल की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि वर्कशॉप गोरखपुर के अलग-अलग लोकेशनों—रेल बिहार, स्पोर्ट्स कॉलेज, पादरी बाजार, गोरखनाथ, मोहद्दीपुर और विजय चौक—पर आयोजित किया जाएगा।
प्रतिभागियों को विशेष लाभ
महोत्सव में पार्टिसिपेट करने वालों को कई लाभ मिलेंगे। इनमें एंट्री पास, एक दिन का ग्राउंड रिहर्सल, एक दिन का ग्रैंड इवेंट, ग्रुप परफॉर्मेंस, मोमेंटो, सर्टिफिकेट, गिफ्ट्स, फोटोशूट और फूड शामिल हैं।
विशेष आकर्षण
रंगताली महोत्सव में महा आरती, सेलिब्रिटी गेस्ट, प्रोफेशनल एंकर, डीजे नाइट, गेम्स, रैंप वॉक और लक्की ड्रॉ जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 28 सितंबर को द क्वीन रिजॉर्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, गोरखपुर में आयोजित होगा।
#Rangatali2025 #GarbaNight #DandiyaFestival #Navratri2025 #GorakhpurEvents #XtremeDanceAcademy #BrightEvents #GarbaWorkshop #NavratriCelebration #DJNight #RampWalk #LuckyDraw #QueenResortGorakhpur #CulturalFest #DanceAndMusic #FoodAndFun #GrandFinale
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)