- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाज़ीपुर आदित्य वर्मा के पीड़ित परिवार से मिला आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन एवं व्यापार मण्डल.... विगत दिनों सनाबीम स्कूल मे हुए आदित्य वर्मा के हत्या के विरोध मे प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार एवं प्रदेश महामंत्री अविनाश वर्मा. पीड़ित परिवार से मिले. आदित्य वर्मा के पिता शिवजी वर्मा ने जांच अधिकारी के कार्यों पर संदेह जताया एवं उन्हें तत्काल जांच से हटाने की मांग की, इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल सी. ओ. सिटी गाज़ीपुर से बात की और जांच अधिकारी को बदलने की अपनी बात रखी. पीड़ित परिवार मे पुनः स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की और हत्यारे को नाबालिक होने पर उसका मेडिकल जांच की मांग की. उन्होंने ने कहा की इस हत्या मे शामिल अन्य लोगों के ऊपर भी कार्यवाही किया जाय, ताकि हमारे निर्दोष बच्चे की हत्या का न्याय मिल सकें उन्होंने बताया की हमने मुख्यमंत्री से मिलाकर हत्यारे के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग की. इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा, किशन वर्मा,जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, विनोद वर्मा, अभिमन्यु सिंह, लालजी गुप्ता, बृजेश वर्मा, राम जी वर्मा, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रभु दयाल वर्मा, राजकुमार, वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश गुप्ता, श्यामबली मध्येदेसिया, अरबिन्द कुशवाहा, अभिनव जायसवाल,अरबिन्द कनोजिया आदि लोग उपस्थित थे.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)