स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसान, आप ने किया प्रदेशव्यापी आंदोलन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


खाद की किल्ल्त पर AAP ने किया सभी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

जिला - गाजीपुर 23 अगस्त 2025

प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी शनिवार को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 

जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार राय ने इस मौके पर कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर किया गया ।

 किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव और मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।

जिला महासचिव गोपाल जी वर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा की आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों को तत्काल मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र और विधान सभा अध्यक्ष जखनियां अजय कुमार वर्मा ने कहा कि 

खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।।

 

पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ,सचिव राजू यादव विधानसभा अध्यक्ष सैदपुर भरत यादव ने कहा है कि खाद घोटाले के

दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो खेती का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की कमी से बोआई बाधित किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए ।

 

माईनाईट्री के प्रदेश सचिव सलमान सईद और जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने कहा 

योगी सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुँचा रही है, किसानों को प्राथमिकता देकर अन्नदाता के हितों की रक्षा की जाए!

इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष श्री विवेक राय , महासचिव गोपाल जी वर्मा, जावेदअहमद,राजू यादव ,नागेंद्र यादव, नागेंद शर्मा, धर्मेद्र यादव,सलमान सईद, दिनेश कुमार ,अजय वर्मा, मुकेश चंद्र, भरत यादव,फिरोज ,दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post