- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
शुक्ला इंडेन गैस सर्विस द्वारा बेतियाहाता में सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर एरिया ऑफिस के मंडल प्रमुख श्री रवि चंदेरिया ने उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का सुरक्षा पाइप पुराना हो गया है, वे तुरंत एजेंसी से संपर्क कर नया पाइप लगवाएं। साथ ही उन्होंने एजेंसी के स्टाफ और डिलीवरी मैन को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के घर जाकर किचन की जांच करें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
कार्यक्रम में फील्ड ऑफिसर श्री कौतुक सिंह ने भी उपभोक्ताओं से अपील की कि कभी भी बाजार से खरीदा पाइप इस्तेमाल न करें, बल्कि केवल एजेंसी से उपलब्ध मानक सुरक्षा पाइप का ही उपयोग करें।
एजेंसी के प्रोपराइटर श्री विनय नारायण शुक्ला ने कहा कि 90% गैस दुर्घटनाओं की वजह पुराना या खराब पाइप होता है, इसलिए समय पर पाइप बदलना बेहद जरूरी है।
एलपीजी सुरक्षा नियमों पर विशेष जोर दिया गया –
किसी भी समस्या पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1906 या एजेंसी से संपर्क करें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)