- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
👉 सरकार आज लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश करने जा रही है, जिनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि—
अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार होता है,
या 30 दिन से अधिक न्यायिक हिरासत में रहता है,
➡️ तो उसे अनिवार्य रूप से अपना पद छोड़ना होगा।
मौजूदा कानून में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है।
अक्सर यह राजनीतिक नैतिकता या पार्टी नेतृत्व के फैसले पर निर्भर करता रहा है कि मंत्री इस्तीफा दें या नहीं।
इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार नया कानून ला रही है।
संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक 2025
संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन्हें पेश करेंगे।
संभावना है कि इन विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा जाएगा, ताकि व्यापक विमर्श हो सके।
📌 यह कदम राजनीतिक जवाबदेही और स्वच्छ राजनीति की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है।
#लोकसभा #नया_कानून #बड़ा_फैसला #गिरफ्तारी_पर_इस्तीफा #संसद #IndianPolitics #CleanPolitics #Accountability #BreakingNews
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)