- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
S I NEWS!गोरखपुर जिले में जन्माष्टमी से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.कलयुग के इस बेटे राधेश्याम ने अपने पिता भागवत की बेरहमी से हत्या कर दी.
गोरखपुर: समूचा देश जब भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी पर्व को मनाने की तैयारी कर रहा था ऐसे समय में गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… कलयुग के इस बेटे राधेश्याम ने अपने पिता भागवत की बेरहमी से हत्या कर दी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व की तैयारी के समय हुई हत्या की इस वारदात के पीछे की वजह महज ज़मीन का एक टुकड़ा बताया जा रहा है.
जमीन के टुकड़े लिए ले ली पिता की जान
बहशी हो चुका बेटा पिता पुत्र के रिश्तों की मर्यादा भूल चुका था और उसने सोते समय अपने पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली. बेटे के इस हैवानियत भरे कदम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रजही इलाके में बीती देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महज़ ज़मीन के एक टुकड़े और चंद पैसों को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों का खून कर डाला.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)