- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सीएम योगी ने डेढ़ साल पुराना किस्सा सुना ली रवि किशन की चुटकी
Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे हुए हैं. दूसरे दिन सीएम योगी एक अस्पताल का लोकार्पण करने पहुंचे. मंच पर अतिक्रमण की बात आई तो सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी लेते दिखे..
S I NEWS गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं. सीएम योगी ने रविवार को रीजेंसी अस्पताल का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम योगी ने एक बार फिर गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली है. सीएम योगी ने बीजेपी सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे सांसदजी ने खुद ही अपने घर के सामने का अतिक्रमण तोड़ दिया. अब वहां फोरलेन सड़क, नाला और यूटिलिटी डक का निर्माण हो गया है. इससे जनता को तो सुविधा मिली ही है, साथ ही सांसद जी के घर की सुरक्षा भी पुख्ता हो गई है.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)