स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मिशन शक्ति" अभियान के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


 

 

दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के महत्त्वाकांक्षी अभियान "मिशन शक्ति" के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गीडा थाने से आई हुई महिला आरक्षियों मीनू राय, प्रियंका पाण्डेय एवं प्रतिभा ने छात्राओं को विविध नियमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें शोषण एवं उत्पीड़न के प्रति मुखर होने की बात कही साथ ही सभी को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान हेतु शपथ भी दिलायी । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि- "नारियों को भीरुता एवं संकोच का परित्याग करते हुए उन्हें साहसी एव सामर्थ्यवान होने की अत्यधिक आवशकता है ।" कार्यक्रम का संचालन श्री पवन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ममता गौतम ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. महंथ यादव, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, डॉ. रजनी गुप्ता, मनीषा, उपासना, प्रतिभा, नूपुर शुक्ला, श्वेता उपाध्याय, अंकिता सिंह, पायल भारती, सुषमा गुप्ता, जया भारती,प्रिया, आदि उपस्थित रहे ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post