- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। शराब तस्करी पर लगाम कसने की मुहिम में गहमर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। देवल पावर हाउस तिराहे पर की गई दबिश में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर ली।
कार्रवाई की कमान उपनिरीक्षक गामा लाल, चौकी प्रभारी देवल ने संभाली। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी परवेज हासमी पुत्र बब्बन हासमी (निवासी – ग्राम उनवास, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर, बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 30 पेटी (1350 पाउच) ब्ल्यू लाइम देशी शराब (मसाला) और एक XUV वाहन नं.HR51BD2060 बरामद किया। बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख बीस हजार आँकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 174/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)