स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक किसान की प्राइवेट अस्पताल में पथरी निकालने के बहाने किडनी ही निकाल ली. जिसका पता चलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया. फिलहाल अस्पताल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल का है. पेशे से किसान अलाउद्दीन ने अस्पताल के संचालक इमामुद्दीन और डॉक्टर तार मुहम्मद पर पथरी के ऑपरेशन के नाम पर उनकी किडनी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले की जांच में जुट गया है..

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post