- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज में हर्ष और उल्लास के साथ बनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
पंखा टोला स्थित कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में 15 अगस्त 2025 को 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र गान गीत प्रस्तुति कर की गयी lइस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति से ओत-प्रोत कई देश भक्ति गीत और अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी के अंदर देश के प्रति उत्साह भर दिया। बच्चों द्वारा दिए गए ओजस्वी भाषण ने उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी जी ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए संकल्प और गौरव का दिवस है। नागरिकों के कर्तव्य और भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सभी का ध्यान राष्ट्रवाद पर केंद्रित होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक रामचंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी मसूरिया दिन वर्मा, सभासद प्रतिनिधि दीपक केसरवानी, प्रवीण द्विवेदी, सुरेश कुमार, ओम त्रिपाठी, एडवोकेट मोहम्मद रफी, एडवोकेट मोहम्मद हसन, कुलदीप द्विवेदी, रमेश गुप्ता, राधा रमन मिश्रा, हुकुम नाथ, भरत कृष्ण पांडे, सुरेश यादव, गीतांजलि पांडे, अनूपा पांडे, अर्चना वर्मा, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे, मणि शंकर दुबे, धर्मराज कुशवाहा, मनोज तिवारी, इमरान अहमद, पंकज मिश्रा, अखिल देशपांडे, राजेश गोस्वामी, पंकज श्रीवास्तव, दीपक केसरवानी, नरेश श्रीवास्तव, रेखा सिंह, मीरा श्रीवास्तव, रीना गोस्वामी,रीतू सुसारी,वंदना शुक्ला, सोमवती विश्वकर्मा,सिम्मी गुप्ता, मधु केसरवानी, प्रीति सेन,निहारिका सेन,अंजू गुप्ता,सीमा सिंह,कोमल त्रिपाठी,आभा मिश्रा, रूचि शुक्ला, ऊषा सिंह आदि उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)