- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
महज 22 साल की उम्र में आनंदमयी बजाज ने 21,000 करोड़ रुपये के पुश्तैनी कारोबार की बागडोर संभाल ली है।
बजाज ग्रुप की 5वीं पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाली आनंदमयी ने ग्रुप में बतौर जनरल मैनेजर (स्ट्रैटेजी) अपनी पारी की शुरुआत की है।
बजाज ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र बजाज की बेटी और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की भांजी आनंदमयी अब ग्रुप के विभिन्न व्यवसायों की लीडरशिप टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी, और आगे चलकर कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल होंगी।
कंपनी में उनकी एंट्री, कॉरपोरेट जगत में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता का प्रतीक मानी जा रही है।
नियुक्ति पर पिता कुशाग्र बजाज ने कहा—
"वह युवा जिज्ञासा और जिम्मेदारियों के अनोखे मिश्रण के साथ आई है। उसका सफर हमारे सामूहिक प्रयासों को और आगे बढ़ाएगा।
#AnandmayiBajaj #BajajGroup #WomenInBusiness #CorporateLeadership #NextGenLeader #BusinessNews #WomenEmpowerment #IndianBusiness #FamilyBusiness #YoungAchievers
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)