- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जिला कारागार गोरखपुर में दिनांक 09.08.2025 को रक्षाबन्धन का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक डी. के पाण्डेय व जेलर अरूण कुमार कुशवाहाँ, जेलर नरेशकुमार द्वारा जेल रेडियों के माध्यम से कारागार में निरूद्ध बन्दियों को बधाई एवं अपनी शुभकामना दी गयी। मुलाकात का सिलसिला सुबह 7:30 बजे से प्रारम्भ होकर लगभग 3:00 बजे तक निरन्तर चलता रहा। मुलाकात कुल 04 पालियों में कराई गई। इस मुलाकात में कुल पुरूष-53 महिला-1319 बच्चे-404 समेत कुल 1776 लोगो ने कारागार में आकर मुलाकात किया। जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्ध पुरूष बन्दियों को उनकी बहनों द्वारा तथा महिला बन्दियो ने अपने भाई को राखी का पवित्र रक्षासूत्र बाँधा तथा मिठाई खिलाकर एक दुसरे को बधाई एवं शुभकामना के साथ रिस्ते को निभाने का वचन दिया। जिला कारागार गोरखपुर में मुलाकात कार्यक्रम शांति, सदभाव, प्रेम से सम्पन्न हुआ।
मुलाकात के अवसर पर कारागार के वरिष्ठपरामर्श दाता श्री विनय राय, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी, कारागार फार्मासिस्ट व अन्य कारागार कर्मी सुरक्षा हेतु सर्तक एवं मुस्तैद उपस्थित रहें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)