स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नौनीहालो के चेहरे पर मुस्कान लाने का अनोखा प्रयास साथी फाउंडेशन की एक पहल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


नौनीहालो के चेहरे पर मुस्कान लाने का अनोखा प्रयास साथी फाउंडेशन की एक पहल

                                     गोरखपुर बच्चों को हम जितना प्रेम देंगे वह उतने ही सहजता से आपकी बात को समझेंगे और मानेंगे भी l बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, हम उन्हें किस रूप में ढालना चाहते हैं यह हम पर निर्भर है l उक्त बातें हैं वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी ने प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर के प्रांगण में साथी फाउंडेशन के सराहनीय प्रयास के कार्यक्रम में बताई l सुधा मोदी ने बताया कि साथी फाउंडेशन के संस्थापक नवीन पाण्डेय की जो सोच, शिक्षा क्षेत्र से होते हुए जो यह ग्रामीण क्षेत्र में नौनीहालों के बीच में आकर पहल कर रहे हैं काबिले तारीफ है l कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ समाज सेविका सुधा मोदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता गौतम, साथी फाउंडेशन के संस्थापक नवीन पाण्डेय, संस्था की अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव संस्था संरक्षक रवि पांडेय एवं पूर्वांचल राज्य के सवांददाता सुनील मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर के समाजसेवी उद्धव गुप्ता के द्वारा सर्वप्रथम माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया l नवीन पाण्डेय ने बच्चों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बच्चों के बीच रोचक प्रश्न उत्तर पूछे बच्चों ने उन प्रश्न उत्तर का सार्थक जवाब दिया l उन बच्चों के हौसला अफजाई के उद्देश्य से बच्चों को बिस्कुट, चॉकलेट, कॉपी,किताब,पेंसिल,रबर, कटर,पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स सभी बच्चों को उपलब्ध कराया गया l बच्चे पुरस्कार पाकर बहुत प्रसन्न हुए l इस अवसर पर नवीन पाण्डेय ने बताया कि हम लोग अपने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास तो करते ही हैं, इन बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास हमारी संस्था द्वारा किया गया. मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं l उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता गौतम ने बताया कि बच्चे ग्रामीण परिवेश से निकले हैं हम लोग अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते ही हैं, माता-पिता का भी सहयोग मिलता है l बच्चे समय से स्कूल आते विद्यालय के अन्य सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओ में शबनम सिद्दीकी,वीना पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह रीता चौधरी शिक्षामित्र नरसिंह प्रजापति और संजनी का योगदान रहा l

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post