स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर के बीचोंबीच स्थित सुमेरसागर ताल को अब जीडीए अपने खर्च से संवारेगा

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर के बीचोंबीच स्थित सुमेरसागर ताल को अब जीडीए अपने खर्च से संवारेगा,कभी जुहू चौपाटी बनाने की योजना थी पर बजट की कमी से यह डंपिंग ग्राउंड बन गया,शासन और पर्यटन विभाग से मदद नहीं मिल पाने के बाद अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के बीचोबीच स्थित ताल सुमेरसागर का अपने खर्च से कायाकल्प करेगा,वजूद खो चुके ताल की जगह जमा कूड़े का अंबार हटाने के साथ ही प्राधिकरण न केवल इसका दशकों पुराना लौटाएगा बल्कि सुंदरीकरण भी कराएगा,प्राधिकरण की ओर से पोखरे की जमीन का फिर से सीमांकन कराया जाएगा,साथ ही कोर्ट में चलने वाले केसों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही बाकी बचे जगह को पहले चरण में सुरक्षित करते हुए उसके विकास की परियोजना विकसित की जाएगी,इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है,कब्जेदारों से खाली कराकर ताल सुमेर सागर को जुहू चौपाटी बनाने की योजना सफल नहीं होने से ताल सुमेर सागर डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है,जहां अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के साथ ही आस-पास के क्षेत्र का कूड़ा गिर रहा हैI गंदगी और बदबू से आस-पास बसे लोग परेशान हैं तो वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,संक्रामक बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post