स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कोलकाता एयरपोर्ट से लापता हो गया फ्लाइट में पिटा युवक? परिवार ने असम CM से मांगी मदद

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कोलकाता एयरपोर्ट से लापता हो गया फ्लाइट में पिटा युवक? परिवार ने असम CM से मांगी मदद

मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में जिस पैसेंजर के साथ थप्पड़ कांड हुआ है, वो अब लापता है. परिवार ने यह दावा किया है और थाने में शिकायती पत्र दिया है. पीड़ित की पहचान असम के कछार निवासी हुसैन अहमद के रूप में हुई है. हुसैन काम के सिलसिले में मुंबई गए थे. हुसैन गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से कोलकाता होते हुए सिलचर जा रहे थे. मुंबई से कोलकाता आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री को थप्पड़ मारने की घटना में नया मोड़ आया है. जिस युवक को उड़ान के दौरान दूसरे यात्री ने सबके सामने थप्पड़ मारा था, वो कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद से लापता है. उसका मोबाइल बंद है. परिवार को कोई जानकारी नहीं है और परिजन ने अब असम के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है...

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post