स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र के ताल गांव में जब एक युवक की लाश जूट के बोरे में मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव की तत्काल पहचान नहीं हो पाई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


मध्य प्रदेश: सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र के ताल गांव में जब एक युवक की लाश जूट के बोरे में मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव की तत्काल पहचान नहीं हो पाई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई।

शव मिलने का स्थान छत्तीसगढ़ सीमा के पास होने के कारण सिंगरौली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोटाडोल थाना क्षेत्र में सूचना साझा की। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि लालबहादुर सिंह गोड़, निवासी मुर्किला गांव, पिछले तीन दिनों से लापता है। उसके भाई शिवप्रताप ने शव की पहचान की और अपनी बहन फूलमती पर शक जताया।

पुलिस ने फूलमती से पूछताछ की, जो पहले गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसका भाई आए दिन शराब के नशे में उसकी और उनकी वृद्ध मां की पिटाई करता था। इससे तंग आकर फूलमती ने छत्तीसगढ़ निवासी दो युवकों – शिव कैलाश सिंह गोड़ और भूपति को ₹10,000 में सुपारी देकर हत्या करवाई।

योजना के तहत, जब मृतक शराब पीकर घर लौटा, तो आरोपियों ने उसे रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और शव को गोपद नदी में फेंककर फरार हो गए। सिंगरौली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post