स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सीधा प्रसारण

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


📍 गाजीपुर | किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण और विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाजीपुर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एलईडी टीवी के माध्यम से देखा व सुना गया।

📌 करंडा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की। मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

🎙️ इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री अच्छेलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा:
"प्रधानमंत्री मोदी जी ने अब तक देश के किसानों को लगभग पौने चार लाख करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे हैं, जो किसानों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।"

🗣️ जिला मीडिया प्रभारी श्री शशिकान्त शर्मा ने कहा:
"प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने उद्बोधन में साफ कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है, और यही आज की राजनीति की सच्चाई है।"

👥 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, भास्कर दुबे (एडीओ एजी), हरेंद्र यादव, पवनजय पांडेय, उमेश दुबे, अमित चौरसिया, दिनेश नारायण सिंह, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, अमित सिंह अप्पू, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्यजन।


📰 #गाजीपुर #PMKisan #ModiSarkar #VikasYatra #BJPEvents #KisanSammanNidhi

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post