- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पूर्वांचल से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है. जहां मृत घोषित किए गए नेता रास्ते में फिर जिंदा हो गए. सेवरही के पूर्व नगर पंचायत सभासद और गन्ना फैक्ट्री के मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर सिंह को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था.
परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए कुशीनगर जा रहे थे. लेकिन गोरखपुर के हेतिमपुर क्षेत्र के पास अचानक प्रेम शंकर सिंह के शरीर में हलचल महसूस हुई. परिजनों ने बिना देरी किए एंबुलेंस को मोड़ते हुए उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है.
ये घटना सिर्फ परिजनों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लिए अचरज करने वाली है. स्थानीय लोगों का मानना है कि ये वाकया किसी चमत्कार से कम नहीं है. प्रेम शंकर सिंह की हालत स्थिर है और उनके समर्थक उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)